फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश ने बिगाड़ी स्कूलों की हाजिरी, कम पहुंच छात्र-छात्राएं

Fri, 03 Jul 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, गजरौला शिव। ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद एक जुलाई से जिले के माध्यमिक, परिषदीय और निजी स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई। हालांकि बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश और खराब मौसम के चलते स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से कम यानी करीब 40 प्रतिशत ही रही।
विज्ञापन

बारिश के कारण कई छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच सके, जिससे अधिकांश विद्यालयों में उपस्थिति प्रभावित हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर टप्पा नांगल की प्रधानाध्यापिका दुर्गेश रानी ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत 107 विद्यार्थियों में से केवल 36 बच्चे ही उपस्थित हुए। वहीं प्राथमिक विद्यालय मंडावली सैदू की प्रधानाध्यापिका दीपशिखा अग्रवाल के अनुसार विद्यालय में नामांकित 70 विद्यार्थियों में से 44 छात्र-छात्राएं ही स्कूल पहुंचे। शिक्षकों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और सुबह के समय खराब मौसम का सीधा असर विद्यार्थियों की उपस्थिति पर पड़ा।
उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि बारिश के कारण पहले दिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं की नियमित और अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से संपर्क कर आवश्यक प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें