फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर में बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में 8 से 9 अप्रैल 2026 के बीच बेमौसम वर्षा और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वान्या सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की चेतावनी के आधार पर यह एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के कारण निचले इलाकों में जलभराव, अस्थायी बाढ़, नदियों व जलाशयों के जलस्तर में अचानक वृद्धि और कच्चे एवं कमजोर ढांचों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा बिजली और पेयजल सेवाओं में बाधा, सड़क, रेल व जल परिवहन पर असर तथा दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ सकती है। मेघगर्जन और वज्रपात से जान-माल का खतरा बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे निचले और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और सुरक्षित पक्के मकानों में ही रहें।

कंट्रोल रूम के नंबरों पर करें संपर्क
एडीएम ने बताया कि बे-मौसम वर्षा, अतिवृष्टि से बचाव एवं अन्य संबंधित जानकारी के लिए जनपद स्तर पर स्थित कंट्रोल रूम के फोन नंबर 01342- 262031, 01342- 262295, 01342-262296, 01342-262297 से संपर्क भी स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें