फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेलवे के दीवार निर्माण करने से अवैध कब्जा धारकों में अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। रेल विभाग की ओर से सरकारी जमीन को सुरक्षित करने के लिए नूरपुर मार्ग के किनारे सीमेंटेड दीवार का निर्माण किया जा रहा है। रेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब विभाग की ओर से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कर दीवार बना सुरक्षित किया जा रहा है। इससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाधारकों में अफरा-तफरी है। लोगों का कहना है कि जब रेल की ओर से जैतरा फाटक के पास दीवार का निर्माण होगा तो कई लोगों के रोजगार खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

रेल विभाग की ओर से नूरपुर मार्ग के किनारे दीवार का निर्माण तेजी से चल रहा है। हालांकि पिछले दिनों बारिश के कारण कार्य रुक गया था लेकिन शनिवार से फिर तेजी पकड़ ली। रेल विभाग की जमीन पर जैतरा रेलवे फाटक के पास कई लोगों ने स्थायी और अस्थायी तौर पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे कर रखे हैं। विभाग की ओर से बार-बार जमीन को कब्जा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन हर बार राजनीतिक हस्तक्षेप से इसमें सफलता नहीं मिल पाती।
अब रेलवे की ओर से विभाग की जमीन को सुरक्षित करने के लिए दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जैतरा रेलवे फाटक पर दीवार का निर्माण हो जाने से वहां पर कई लोगों पर असर पड़ेगा। इन लोगों ने रेलवे की जमीन पर खोखों को रख कारोबार किए जा रहे हैं। आईओडब्लू पंकज कुमार शर्मा का कहना है कि रेल विभाग द्वारा किसी भी कब्जा धारक के प्रति सहानुभूति नहीं बरती जाएगी। रेल विभाग की ओर से अभिलेखों के अनुसार पूरी जमीन सुरक्षित की जा रही है, जिसका प्रयास तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें