फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेल कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रेलवे कॉलोनी में रह रहे रेलवे के ट्रैकमैन राकेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ट्रैकमैन कई दिनों से तनाव में था।
विज्ञापन

नजीबाबाद स्टेशन की रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में रेल पथ विभाग के ट्रैकमैन 30 वर्षीय राकेश कुमार ने बृहस्पतिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राकेश बीती रात पत्नी रूबी और तीन बच्चों के साथ के साथ सोया था। देर रात किसी समय उसने बराबर के कमरे में जाकर मफलर से फांसी लगा ली।
सवेरे परिजनों को उसका शव कुंडे से झूलता हुआ मिला। सूचना मिलने पर आदर्श नगर पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। बिजनौर से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। पुलिस ने राकेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है रेलकर्मी राकेश कुमार काफी समय से आर्थिक संकटों के चलते तनाव में था। दो-तीन दिन से वह ड्यूटी से अनुपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीईएन जंगपाल सिंह, एसएससी स्पेशल राज किशोर प्रसाद शाह, एनआरएमयू शाखा अध्यक्ष फखरुद्दीन ने पुलिस और राकेश के परिवार को घटना की सूचना दी। सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि मृतक रेलकर्मी राकेश हरदोई के माधवगंज का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें