संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। रेलवे की ओर से यात्रियों को रेल वन एप की जानकारी दी जा रही है। रेल वन एप के माध्यम से यात्री रेलवे टिकट बुकिंग, ट्रेनों के आवागमन सहित रेलवे द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।
रेलवे की ओर से यात्रियों को रेल वन एप के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होंगी। रेलवे स्टेशन पर सीएमआई आरके मीणा, बुकिंग पर्यवेक्षक विश्वास कुमार, दिनेश कुमार के माध्यम से यात्रियों को रेल वन एप संचालन के संबंध में शिविर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। रेलवे में हाल ही में यूटीएस एप बंद किया है। अब यात्रियों को रेल वन एप के माध्यम से रेल मदद एप सहित विभिन्न सुविधाएं एक ही ऐप से मिल सकेंगी।
रेलवे द्वारा स्टेशन पर आयोजित शिविर के माध्यम से यात्रियों को रेल वन एप संचालन के लिए प्रशिक्षण किया जा रहा है। रेल वन एप प्रयोग के लिए पर अपने मोबाइल के गूगल और प्ले स्टोर की मदद से अपनी प्रोफाइल तैयार करेंगे।
रेल वन एप पर यात्रियों को टिकट आरक्षण, अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, पीएनआर स्थिति, ट्रेनों के आवागमन की स्थिति की सुविधा उपलब्ध होगी।