बिजनौर में कीटनाशक दवाइयों की जांच करते उपकृषि निदेशक घनश्याम वर्मा। स्रोत विभाग
- उपकृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी की टीम ने जिले भर में की छापामारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीमों ने बुधवार को जनपद की कीटनाशक दवाइयों की 42 दुकानों व गोदामों पर छापेमारी की। टीम ने 12 दवाइयों के नमूने लिए और जांच को भेजे।
शासन और डीएम के आदेश पर उपकृषि निदेशक डाॅ. घनश्याम वर्मा और जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया की टीम ने अलग अलग क्षेत्र में कीटनाशक, खाद भंडार की दुकानों, औद्योगिक इकाइयों पर छापा मारा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि छापामारी कार्रवाई में 12 नमूने लिए गए। साथ ही औद्योगिक इकाइयों पर अनुदानित यूरिया का इस्तेमाल नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि कि किसानों को बिल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसानों को गुणवत्ता पूर्ण कीटनाकशक, बीज और उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाए। वहीं उपकृषि निदेशक डाॅ. घनश्याम वर्मा ने दुकानदारों को अभिलेख पूर्ण करने व गुणवत्तापूर्ण दवाई किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया कि नजीबाबाद में तीन, चांदपुर की एक और बिजनौर की एक औद्योगिक इकाई पर छापामारी की।