फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया शर्मा हत्याकांड में हरियाणा में बिजनौर पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवक्ता के हत्यारोपियों की तलाश में करनाल में दबिश
विज्ञापन

बिजनौर। प्रवक्ता डा. प्रिया शर्मा हत्याकांड में बिजनौर पुलिस ने हरियाणा के करनाल समेत कई जगहों पर दबिश दी। मुख्य हत्यारोपी के साथ साथ शूटर को भी पुलिस ढूंढ रही है। प्रिया शर्मा के मोबाइल में मिले मेसेज के आधार पर हत्या की वजह लगभग साफ हो चली है।
शुक्रवार की सुबह आरबीडी कालेज में अंग्रेजी की प्रवक्ता डा. प्रिया शर्मा की गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह पैदल कालेज जा रही थी। एक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में एक युवक प्रिया शर्मा का पीछा करते हुए दिखाई दे रहा है। हत्या के केस में मृतका के पति कमल शर्मा निवासी मुरादाबाद और एक अज्ञात को नामजद कराया गया था। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस की एक टीम ने हरियाणा के करनाल में दबिश दी। बताया जा रहा है मुख्य हत्यारोपी डा. प्रिया का पति कमल शर्मा वहां पर एक कंपनी में नौकरी करता है। जिसके चलते करनाल भाग जाने की आशंका पर पुलिस ने वहां डेरा डाल दिया है। एक और टीम ने दूसरी जगहों पर दबिश दी है। पुलिस शूटर को भी तलाश रही है। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में साफ हुआ है कि कई दिन तक रेकी करने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से मिला पति का धमकी भरा मेसेज
पुलिस ने मृतका के मोबाइल का लॉक तोड़ा तो उसमें भी अहम जानकारी हाथ लगी है। जिसमें उसके पति का मेसेज मिला है जोकि धमकी भरा है।
प्रिया को भी था अनहोनी का अंदेशा
पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रिया शर्मा को अप्रिय घटना के घटित होने का अंदाजा था, जिसकी वजह से वह मुख्य रास्ते से कॉलेज नहीं आती जाती थी। गलियों से होकर कॉलेज आती जाती थीं। उस दिन ई रिक्शा नहीं मिलने के कारण पैदल जाना पड़ गया था। इसी फायदा हत्यारों ने उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें