फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के काटने के 11 साल बाद रेबीज से हुई मौत

Thu, 11 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में नगीना तहसील क्षेत्र के गांव चमरावाला में कुत्ते काटने के 11 साल बाद हुई एक व्यक्ति की मौत से परिवार के 19 सदस्य खौफजदा हैं। इन सभी ने नगीना सीएचसी पर एआरबी के इंजेक्शन लगवाए।
विज्ञापन


गांव चमरावाला निवासी रामलाल ने बताया कि उसके 47 वर्षीय बेटे हेमराज को लगभग 11 वर्ष पूर्व मजदूरी करने के दौरान एक कुत्ते ने काट लिया था। उस समय उसका इलाज प्राइवेट कराया था। हेमराज के दो बेटे व एक बेटी हैं। 27 अप्रैल को अचानक हेमराज की तबियत खराब हो गई।

उसे गांव काजीवाला में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बिजनौर में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाने पर भी हालत में फर्क नहीं पड़ा। बिजनौर में चिकित्सकों ने उन्हें रेबीज बताया तो हेमराज को मेरठ ले जाया गया।
विज्ञापन


वहां इलाज का खर्च अधिक बताया गया। पैसे का इंतजाम करने के लिए वे गांव वापस आ गए। यहां दो दिन बाद हेमराज की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें