फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार-कालागढ़ बनेगा एनएच

Wed, 10 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में कालागढ़-कोटद्वार व कालागढ़-रामनगर मोटरमार्ग को नेशनल हाईवे के रूप में बनाने की तैयारी वन विभाग ने शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के ईई राजेश चंद्रा ने बताया कि इस 90 किमी मार्ग को लेकर एक सर्वे कराया गया है। गुरुवार को मुख्य सचिव के साथ बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए 375 करोड़ का बजट मिल चुका है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमायूं मंडलों को जोड़ने वाले कालागढ़-रामनगर व कोटद्वार मार्ग को बनाने की कवायद रंग लाने लगी है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने गुरुवार को देहरादून में इसके संबंध में बैठक बुलाई है। ईई राजेश चंद्रा ने बताया कि 90 किमी का यह मार्ग कार्बेट टाइगर रिजर्व के बीच से होकर जाता है।

इस पर कोटद्वार से रामनगर तक लगभग तीन किमी लंबाई के पुल बनाए जाने हैं। इस मार्ग् पर कई पेड़ों का कटान भी जरूरी होगा। गुरुवार की बैठक में मार्ग निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर कर लिया जाएगा। उत्तराखंड राज्य निर्माण के यह पहला नेशनल हाईवे निर्माण होगा।
विज्ञापन


भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार, शंकर सिंघल, राजेश्वर अग्रवाल आदि का कहना है कि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से जनता ने इस मार्ग को बनाने की मांग उठाई थी। वन मंत्री के प्रयासों से इसमें सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें