नजीबाबाद एसडीएम कार्यालय में राजस्व मामलों का निरीक्षण करते अपर आयुक्त बीएन यादव।
- फोटो : NAZIBABAD
राजस्व के लंबित वादों का जल्द करें निस्तारण
नजीबाबाद। अपर आयुक्त बीएन यादव ने नजीबाबाद तहसील और नगरपालिका परिषद का निरीक्षण किया। राजस्व के लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व रिकॉर्डों को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त मुरादाबाद ने शनिवार को एसडीएम बृजेश सिंह की उपस्थिति में एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय तथा तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, तहसीलदार न्यायिक चंद्रकांता से संबंधित न्यायालयों के राजस्व विवादों से संबंधित प्रकरणों की जानकारी की। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय का आरके संध्या गोस्वामी, मुकेश कुमार और जावेद इकबाल की उपस्थिति में राजस्व मामलों से संबंधित फाइलों के सुरक्षित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। ईओ विजय पाल सिंह, आरआई विपिन चौहान, कार्यालय प्रभारी मुजफ्फर अली, अफजाल अहमद की उपस्थिति में उन्होंने नगरपालिका परिषद के संपत्ति रजिस्टर, विकास, कर वसूली, आय-व्यय से संबंधित विभिन्न मामलों की जानकारी की। उधर अपर आयुक्त बीएन यादव ने नगरपालिका परिषद के कार्यालय प्रभारी मुजफ्फर अली द्वारा नगरपालिका कर्मचारियों की सर्विस बुक और कार्यालय के बेहतर रिकॉर्ड रख-रखाव के लिए प्रशंसा की। अपर आयुक्त ने कार्यालय प्रभारी को उत्तम कार्य के लिए प्रशंसा पत्र जारी करने की घोषणा की है।