तीन दर्जन लोगों को रोक कर क्वारंटीन किया
अफजलगढ़। हिमाचल कुल्लू से नेपाल व लखीमपुर खीरी आदि जगह पैदल जा रहे तीन दर्जन से अधिक लोगों को रेहड़ पुलिस ने रोककर क्वारंटीन के लिए अफजलगढ़ भेजा।
उपनिरीक्षक मुन्ने लाल गौतम ने बताया कि नेपाल व लखीमपुर खीरी आदि कई स्थानों के दर्जनों मजदूर मजदूरी करने के लिए हिमाचल कुल्लू व पंजाब आदि स्थानों पर जाते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के बाद मजदूरों को वहां मजदूरी नहीं मिली। ये लोग करीब छह दिन से पैदल चलते हुए घर जा रहे थे। इसमें करीब 38 लोगों को रेहड़ अल्हैपुर बार्डर पर पैदल जाते रोककर क्वारंटीन के लिए कर्णवाल भवन स्थित कौशल विकास केंद्र पर रखा गया है। चिकित्सक रजनीश कुमार ने बताया कि सभी मजदूरों की पीएचसी कासमपुरगढ़ी में प्राथमिक जांच की गई है।
क्वारंटीन पूरा करने पर घर भेजा
स्योहारा। एमक्यू इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से रविवार व सोमवार को 21 लोगों का क्वारंटीन समय पूरा होने के बाद घर भेजा गया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एपी पांडे ने बताया कि सेंटर पर कुल 64 लोगों को क्वारंटीन कराया गया था, जिसमें से 21 लोगों की क्वारंटीन अवधि पूरी हो गयी है। सभी लोग अपने घर चले गए हैं। सरकार के आदेशानुसार सभी को राशन किट दी गई है।