फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकरपुर के ग्रामीणांे ने जाम लगाया

Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के मुकरपुर गुर्जर में विद्युत निगम के खिलाफ जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के छाछरीमोड़ में गांव मुकरपुर गुर्जर में घरों के ऊपर से 33 हजार वोल्टेज की लाइन निकालने पर गांववालों ने स्याऊ लिंक रोड पर जाम लगा दिया। एसडीओ ने गांव के बीच से ही लाइन निकालने की बात की तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। विरोध देखकर निगम अधिकारी और ठेकेदार के कर्मचारी वापस लौट गए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गांव के ऊपर से 33 हजार वोल्टेज की लाइन निकालने को लेकर गांव वाले विरोध करते आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कर्मचारी काम करने पहुंचे तो गांववालों ने काम रुकवा दिया और स्याऊ लिंक रोड पर जाम लगा दिया। 
उनका आरोप है कि नेताओं के दबाव में लाइन को गलत तरीके से उनके गांव के ऊपर से निकाला जा रहा है। सूचना पर एसडीओ शुभम कुमार और जेई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने काम शुरू कराने पर आंदोलन करने की चेतावनी दे दी। विरोध के चलते अधिकारी एवं ठेकेदार के कर्मचारी लौट गए। अधिकारियों के लौटने पर गांववालों ने दो घंटे बाद करीब साढ़े तीन बजे जाम खोला। इस दौरान पूर्व प्रधान भीम सिंह, रामकुमार, सपा नेता बब्लू सिंह, बलराम सिंह, वीरेंद्र सिंह, कल्लू सिंह, डॉ. विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें