पुष्य नक्षत्र आज, आभूषणों की खरीदारी शुरू
बिजनौर। पुष्य नक्षत्र पर लोगों में आभूषण खरीदने के प्रति काफी उत्साह दिख रहा है। इस खास दिन पर ज्यादातर लोग सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए बुकिंग कराई है।
आज सुबह आठ बजकर पांच मिनट से पुष्य नक्षत्र चालू होगा और रविवार सुबह नौ बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस खास दिन पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए बुकिंग कराई गई हैं। पंडितों के अनुसार पुष्य नक्षत्र पर किया गया कोई भी शुभ कार्य विशेष फलदायी होता है। इसलिए लोग अधिक से अधिक सोने-चांदी के आभूषण खरीदने में लगे हैं।
सिविल लाइन बिजनौर स्थित अनंत ज्वैलर्स के स्वामी रमेश कुमार जैन के अनुसार सोने की अंगूठी पांच, सोने के तीन हार की बुकिंग चार से पांच दिन पहले अब तक बुक हो चुके हैं।
बिजनौर के सर्राफा बाजार स्थित रघुनाथ प्रसाद, वीरेंद्र अग्रवाल और ज्वैलर्स के मालिक विकास अग्रवाल का कहना है कि उनके यहां पर करीब चार लोगों ने सोने की चेन और छह लोगों ने अंगूठी की बुकिंग कराई है। नजीबाबाद स्थित कुमार ज्वैलर्स के मालिक मयंक वर्मा ने बताया कि बाजार में ग्राहकों की आवक अच्छी है। दस लोगों ने उनके यहां पर सोने की आठ अंगूठी और चार चेन अब तक बुक कराई है। आयुष ज्वैलर्स के मालिक आयुष अग्रवाल बताते हैं कि पहले की अपेक्षा लोगों में खरीदारी के प्रति उत्साह बढ़ा है। पुष्य नक्षत्र के आगमन पर खरीदारी करने के लिए केवल दो लोगों ने सोने की अंगूठी खरीदने के लिए बुकिंग कराई है।