फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन माह रद्द रहेगी पूर्णियां कोट-अमृतसर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्श्ूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोहरे के बढ़ते प्रकोप के साथ नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली एक नियमित ट्रेन का संचालन तीन माह के लिए रद्द किया गया है। सप्ताह में दो और तीन दिन चलने वाली ट्रेनें भी फरवरी के अंत तक रद्द रहेंगी।
कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें दो माह तक प्रभावित रहेंगी। बड़ौदा हाउस रेलवे ने पूर्णियां कोट से अमृतसर के बीच नियमित संचालित नजीबाबाद से गुजरने वाली ट्रेन को तीन माह के लिए कोहरे के कारण रद्द कर दिया है। पूर्णियां कोट से अमृतसर के बीच 14617 अप ट्रेन चार दिसंबर से तीन मार्च तक रद्द रहेगी। उधर, अमृतसर से पूर्णियां कोट के बीच संचालित 14618 डाउन 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

लालकुआं से अमृतसर के बीच नजीबाबाद से रविवार को गुजरने वाली साप्ताहिक ट्रेन 14615 अप सात दिसंबर से एक मार्च तक और अमृतसर से लालकुआं के बीच नजीबाबाद स्टेशन से प्रति शनिवार गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेन छह दिसंबर से 28 फरवरी तक संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन

अंबाला से बरौनी के बीच सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन 14524 डाउन तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक और डाउन दिशा की ट्रेन 14523 अप पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें