फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद से विजय रथ प्रचार वाहन ने शुरू किया प्रचार अभियान

विज्ञापन
नजीबाबाद में भाजपा प्रचार वाहन का फीता काटकर शुभारंभ करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भाजपा की विकास यात्रा को आमजन तक पहुंचाएगा प्रचार वाहन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा का विजय रथ 2022 प्रचार वाहन नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा। नजीबाबाद से प्रचार वाहन ने भाजपा के प्रचार अभियान की शुरूआत की।
युवा भाजपा नेता लवी अग्रवाल और महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोनिका यादव ने हरिद्वार स्थित फर्नीचर उद्योग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान से विजय रथ प्रचार अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। लवी अग्रवाल ने बताया कि भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने उनका नाम भाजपा प्रचार वाहन विधानसभा नजीबाबाद क्षेत्र के लिए भेजा है। प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास नीतियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समय-समय पर लाइव टेलीकास्ट को भी विजय रथ प्रचार वाहन के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

विजय रथ प्रचार वाहन में पहले दिन हरिद्वार मार्ग, गुरुद्वारा तिराहा, महावतपुर, हुसैनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा की जनहित विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया। प्रचार वाहन विधानसभा नजीबाबाद क्षेत्र सहित क्षेत्र की विभिन्न तहसीलों में भी भ्रमण कर सरकार की योजनाओं से आमजन को अवगत कराएगा।
विज्ञापन

नजीबाबाद पहुंचने पर रुस्तम यादव, अंकित राजपूत, तनु गोयल, सुनील सैनी, अनिल सैनी, प्रफुल्ल वशिष्ठ, प्रमोद यादव, लवी अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, राकेश कुमार, रमजान कुरैशी, आलोक अग्रवाल, मनीषा सैनी ने विजय रथ प्रचार वाहन का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें