फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार पर निकली कौशल विकास मिशन की प्रचार वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार पर निकली कौशल विकास मिशन की प्रचार वैन
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कौशल विकास मिशन की प्रचार वैन को कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लखनऊ से आए कलाकार सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा मिशन की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कौशल विकास मिशन अल्प शिक्षित बेरोजगार के लिए वरदान है। मिशन की आत्मनिर्भर बनने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। युवा योजनाओं का लाभ उठाएं। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार का प्रशिक्षण दिया गया था। करीब एक लाख से अधिक को रोजगार मिला है। वैन के कलाकारों ने सिविल लाइन में नुक्कड़ नाटक के द्वारा कौशल मिशन की योजनाओं की जानकारी दी है। प्रमुख चौराहों से होकर वैन नजीबाबाद चली गई। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नंदकिशोर, मजिस्ट्रेट परमानंद झा, आईटीआई प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा वरिष्ठ सहायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें