फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण रोकने के लिए निगरानी समिति की नोडल अधिकारियों ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसहभागिता और जागरूकता से रुकेगा संक्रमण
विज्ञापन

नजीबाबाद। शासन से नामित नोडल अधिकारी संजय सिंह और योगेश कुमार ने सबलगढ़ में निगरानी समिति से संक्रमण को रोकने के लिए जागरूक रहने को कहा। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और जागरूकता से संक्रमण रोका जा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों और समिति सदस्यों संक्रमितों को मेडिकल किट देने, बेहतर चिकित्सा सुविधा देने और क्षेत्र को सैनिटाइज रखने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी संजय सिंह और योगेश कुमार ने भागूवाला क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल सबलगढ़ में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए निगरानी समिति की आपात बैठक की। एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में नोडल अधिकारियों ने प्रशासन अधिकारियों, चिकित्सा टीम और निगरानी समिति के सदस्यों से संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। नोडल अधिकारी संजय कुमार ने निगरानी समिति और स्वास्थ्यकर्मियों से घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने, संक्रमण के लक्षण मिलने पर कोविड जांच कराने और उन्हें मेडिकल किट प्रदान करने की सलाह दी। उन्होंने संक्रमित पाए जाने पर संक्रमितों को तत्काल होम क्वारंटीन करने या फिर आवश्यकता पड़ने पर सबलगढ़ में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में उपचार दिलाने को कहा।
विज्ञापन

समिति की बैठक में एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, ग्राम पंचायत सेक्रेटरी नीरज शर्मा, लेखपाल तजेंद्र सिंह, छतरपाल सिंह सहित राजस्व एवं स्वास्थ्य के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर करें फोन
नजीबाबाद। नोडल अधिकारी संजय कुमार और योगेश कुमार ने सबलगढ़ क्षेत्र के 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को तत्काल वैक्सीनेशन कराने को कहा। ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर नोडल अधिकारी ने मोबाइल नंबर 9454416525 पर संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें