फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गांव में पीड़ितों को मेडिकल किट दें’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गांव में पीड़ितों को मेडिकल किट दें’
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। एसडीएम ने भागूवाला के गांव सबलगढ़ में निगरानी समिति को गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों का सर्वे कर उन्हें मेडिकल किट देने के निर्देश दिए। उधर, नजीबाबाद क्षेत्र की न्याय पंचायत पूंडरी खुर्द की ग्राम पंचायतों की बैठक में कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन केंद्र में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम परमानंद झा, एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने गांव सबलगढ़ में निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने समिति को सैनिटाइजर और मास्क दिए। उन्होंने निगरानी समिति को गांव में सक्रिय रहकर, घर-घर बुखार से पीड़ित मरीजों की सर्वे रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देने की बात कही। बैठक में लेखपाल जीतेंद्र, आशा उर्मिला, उषा, कविता, शिवानी, पदमा गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय नोडल अधिकारी और बीईओ इशक लाल ने एआरपी मोबीन हसन के साथ ग्राम शाहजहांपुर जसरथ, पूंडरी, चंदोक, सबलपुर बीतरा, लालपुर मान, बरमपुर में निगरानी समिति की बैठक ली। बैठक में ग्राम प्रधान संदीप राठी, अजय कुमार, आशाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और राशन डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें