फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को देशी उत्पाद खरीदने को कर रहे जागरूक:गोपाल अंजान

विज्ञापन
बिजनौर में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोउद्योग बोर्ड के उपाध्यक? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जनता को देशी उत्पाद खरीदने को कर रहे जागरूक:गोपाल अंजान
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजान ने माटी कला व्यवसाय से जुड़े लोगों को 15 विद्युत चालित चाक व सर्टिफिकेट बांटे।
रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजान ने खादी ग्रामोद्योग विभाग में हुए कार्यक्रम में कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता को देशी उत्पाद का उपयोग करने को प्रेरित कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। बताया कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवक-युवतियों का पलायन रोकने के लिए माटी कला बोर्ड का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जनता भी मिट्टी से बने सामान का उपभोग पहले से ज्यादा कर रही है। बताया कि जल्दी ही सरकार की ओर से गरीबों को पॉपकॉर्न मशीन भी नि:शुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता को स्व:रोजगार से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जा रह है। जनता को घर में ही रोजगार उपलब्ध कराकर स्वावलंबन से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी नरेंद्र पहलवान, रूपेश चौधरी, दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें