फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों के लंबित कनेक्शन किसानों को उपलब्ध कराएं

विज्ञापन
नजीबाबाद में विद्युत निगम के एक्सईएन विरेंद्र कुमार को विद्युत समस्याओं की जानकारी देते भाजपाई - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नलकूपों के लंबित कनेक्शन किसानों को उपलब्ध कराएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को किसानों और क्षेत्र की विद्युत समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया।
भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को निगम के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा नेता चौ. ईशम सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र पाल, अरविंद विश्वकर्मा, संजीव गुर्जर ने अधिशासी अभियंता को नलकूप, ओवरलोड ट्रांसफार्मर, जर्जर विद्युत लाइनों की समस्याओं की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने नलकूप के लंबित कनेक्शन के लिए खंभे और तार उपलब्ध न कराने पर रोष व्यक्त किया। भाजपा नेताओं का कहना था कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने नलकूप कनेक्शन किसानों को शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन विद्युत निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने लंबित नलकूप कनेक्शन शीघ्र उपलब्ध कराने, मीटर रीडर द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली बिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुचारु करने, जर्जर विद्युत लाइनें बदलवाने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांगों का ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा। अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार ने किसानों को समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें