फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शराब की दुकान के विरोध में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नगीना मार्ग पर चक्कर चौराहे के पास स्थित शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल रखा है। इनका धरना प्रदर्शन पांचवें दिन बृहस्पतिवार को जारी रहा। बृहस्पतिवार को भी महिलाएं अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने धरने पर डटी रहीं।
विज्ञापन

ज्ञान विहार और आसपास के मौहल्लों की महिलाएं उक्त दुकान का विरोध कर रही हैं। बता दें कि महिलाएं शनिवार को शराब की दुकान के अंदर जाकर बैठ गई थीं। उसी दिन से यहां धरना प्रदर्शन चल रहा है। महिलाओं का आरोप है कि नगीना रोड पर पहले से ही शराब की दुकान संचालित है।
दूसरी शराब की दुकान खुलने से यहां का माहौल बिगड़ रहा है। शराब की दुकान पर शाम के समय शराबियों का जमाबाड़ा लग जाता है। यहां से महिलाओं व युवतियों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर पूनम गोयल, किरन चौधरी, संतोष चौधरी सुनीता राठी मंजरी चौधरी, सरिता सिंह, बबीता, सुमन, बीना चौधरी, मनजीत कौर, मंजू, सोनम, सलोनी, मानसी, अनुष्का, साक्षी, प्रेरणा, नीलम आदि महिला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें