फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 10वीं में ध्रुव, 12वीं में ख्याति टॉपर

विज्ञापन
बिजनौर में सेंट मेरी स्कूल में आईसीएसई व आईएससी बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छ - फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
विज्ञापन
बिजनौर। आईसीएसई 12वीं एवं आईएससी 10वीं का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी हुआ। 12वीं में सेंट मेरी स्कूल बिजनौर की छात्रा व जाटान निवासी ख्याति गर्ग पुत्री अमित गर्ग ने 99.25 प्रतिशत अंक पाकर पीसीएम वर्ग में जिला टॉपर का ताज पहना है। 10वीं में भी सेंटमेरी स्कूल बिजनौर के छात्र व पंचवटी कालोनी निवासी ध्रुव चाहल पुत्र उमेश कुमार एडवोकेट ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

12वीं में सेंट मेरी बिजनौर के छात्र एवं ग्राम कुलचाना हाल निवासी इंद्रलोक के दिव्यांश अहलावत पुत्र देवेंद्र सिंह अहलावत ने 97.25 प्रतिशत अंक के साथ जिले में द्वितीय स्थान पाया। सेंट मेरी स्कूल नगीना के छात्र एवं क्षत्रिय नगर निवासी चर्चित भारती पुत्र सत्यवीर सिंह ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान पाया। 10वीं में सेंटमेरी स्कूल बिजनौर के छात्र व नई बस्ती निवासी अतिशय जैन पुत्री सचिन जैन ने 98 प्रतिशत अंक हासिल जिले में द्वितीय स्थान पाया। सेंटमेरी स्कूल बिजनौर के छात्र पार्थ सिंह एवं इसी स्कूल के छात्र वाशु जैन और सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद की छात्रा श्रेया अरोड़ा ने संयुक्त रूप से 97.8 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तृतीय स्थान पाया। मेधावी छात्र-छात्राओं ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं स्कूल प्रांगण में सहपाठियों के संग खुशी से झूम उठे।

बिजनौर में सेंट मेरी स्कूल में आईसीएसई व आईएससी बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छ- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।

बिजनौर में सेंट मेरी स्कूल में आईसीएसई व आईएससी बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छ- फोटो : परिणाम आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें