फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का हंगामा

Thu, 09 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गांवड़ी की महिलाओं ने बुधवार को कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर दूसरी बार सीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को खरी खोटी सुनाई गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लगातार आंदोलन के बावजूद खाकी खामोश है। वह शराब माफिया मिली है। चेतावनी दी गई कि अवैध शराब का खेल बंद होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


सीओ कार्यालय पर पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके गांव मेें पुलिस के सहयोग से कुछ लोग कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से कर रहे है। विरोध करने पर वह परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस में शिकायत करने के बाद भी सुनवाई  नहीं हो रही है। हलके के सिपाहियों से लेकर सीओ स्तर के सभी अधिकारियों को पता होने पर भी पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। 

उन्होंने कहा कि शराब की बिक्री में पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शामिल हैं। जिस समय प्रदर्शन हुआ तब सीओ कार्यालय में नहीं थे। उन्होंने एसपी को संबोधित ज्ञापन कार्यालय कर्मियों को सौंपा।  चेतावनी दी कि अब एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में वीरों देवी, परसंदी, शीतल, रामवती, सीमा, बबीता, आशा, लक्ष्मी, राजेश, नरेंद्र कुमार, राम कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें