फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली अव्यवस्था के विरोध शादीपुर बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुकी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शादीपुर विद्युत उपकेंद्र पर विभिन्न बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। किसान रात में हो रही विद्युत कटौती, घरेलू कनेक्शनों का बढ़ाया गया विद्युत भार वापस लेने और स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश सिंह काकरान ने कहा कि क्षेत्र में रात के समय लगातार बिजली कटौती की जा रही है और निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। उन्होंने मांग की कि रात की रोस्टिंग पूरी तरह बंद की जाए। साथ ही घरेलू कनेक्शनों का बढ़ाया गया विद्युत भार तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने का भी विरोध जताया। धरने की सूचना पर शादीपुर विद्युत उपकेंद्र और बड़े बिजलीघर के अवर अभियंता मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों से वार्ता बेनतीजा रही। किसान विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया। इस दौरान तिलकराम खोबे, विजेंद्र सिंह, बेगराज, चमन सिंह, हेमराज सिंह, बनवारी, सुरेंद्र सिंह, सुक्खन सिंह, रवि कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें