फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर बैराज पर विद्युत शवदाह गृह के लिए फिर से बनेगा प्रस्ताव

Wed, 03 Sep 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर बैराज पर विद्युत शवदाह गृह के लिए सालों से मंथन चल रहा है। अब फिर से कवायद होने लगी है। प्रशासन ने पालिका और सीएनडीएस को फिर से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल साल 2023 में बनाए गए एस्टीमेट में प्रोजेक्ट की लागत ज्यादा थी। बिजनौर बैराज पर रोजाना शवों के अंतिम संस्कार किए जाते हैं। फिलहाल अंतिम संस्कार में पुराना तरीका ही अपनाया जाता है। पर्यावरण और गंगा की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सालों से विद्युत शवदाह गृह बनाने की प्रक्रिया कागजों में चल रही है। 2023 में बाकायदा प्रस्ताव तैयार किया गया ,जिसमें इस प्रोजेक्ट की लागत पांच करोड़ 86 लाख रुपये आंकी गई। यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

अब फिर से डीएम जसजीत कौर ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मंगलवार को बिजनौर पालिका के अधिशासी अधिकारी और सीएनडीएस के अधिकारी को बुलाया, जिनसे एस्टीमेट फिर से तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा गया कि पहला वाला प्रस्ताव अधिक लागत का था। अबकी बार प्रोजेक्ट की लागत को कम किया जाए। जिससे बजट की व्यवस्था करने में आसानी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें