फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी आ

Wed, 03 Sep 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा में थिरकते श्रद्धालु स्रोत आयोजक - फोटो : mathura
विज्ञापन
धामपुर। नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित सात दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के अगले बरस जल्द लौटने की कामना के साथ विदाई दी।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य डाकघर के पास समिति की ओर से नगर में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु झमाझम बारिश के बीच नाचते गाते गणपति की मूर्ति को विसर्जन के लिए हरिद्वार ले गए। मोहल्ला साहूवान में बाल गणेश कमेटी नवयुवा मंडल की ओर से भी सात दिनों से श्री गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया गया। श्रद्धालुओं ने शेरकोट खो बैराज पर विसर्जन किया। इस दौरान गौरव कृष्ण भारद्वाज, अर्पित गोयल, अंकुर गोयल, हर्षा, तापश, रवि माथुर, अमन पुष्पक, विकास पुष्पक, बलवीर सैनी, नितिन अग्रवाल आदि रहे।
सुनारो वाले शिव मंदिर में महिला कमेटी की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गणपति के भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना दिया। गणपति को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान उमा वर्मा, सुमन वर्मा, पायल, सीमा, रेनू भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें