फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विविधीकरण से करें फसलों का उत्पादन : त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
-जीवन विद्या प्रतिष्ठान में चल रहे तीन दिवसीय सह चिंतन शिविर समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पद्मश्री भारत भूषण त्यागी ने किसानों से अपील की कि वह बाजार व्यवस्था को देखते कृषि विविधीकरण को अपनाते हुए कृषि फसलों का उत्पादन करें।
रविवार को जीवन विद्या प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय सह चिंतन शिविर के अंतिम दिन खेती किसानी का दर्शन विज्ञान पर मंडल स्तरीय कार्यशाला हुई। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठनों की वर्तमान परिस्थितियों में किसान और कृषि विकास की भूमिका पर विचार रखते हुए कहा कि कृषक उत्पादक संगठन एक धूरी बनेंगे।
जिलाधिकारी अंकित कुमार ने प्राकृतिक व जैविक एकीकृत कृषि प्रबंधन की आवश्यकता और उसे अपनाने पर बल दिया। भगत सिंह पुरोहित गीर गौशाला अहमदाबाद ने गोपामृत की जानकारी दी। केंद्रीय अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ संजीव वर्मा और डाॅ. ओमकार मित्तल ने देशी गाय की उपयोगिता और संवर्धन पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक मुरादाबाद मण्डल ओमेंद्र सिंह और उप कृषि निदेशक गिरीश चंद, विशेष वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह ने आने वाले सीजन की फसलों के बारे में बताया। साथ ही श्रीअन्न के बारे में बताया।
स्टाल लगाकर दी जानकारी
कार्यशाला में जनपद के कृषक उत्पादक संगठन और प्रगतिशील किसानों की ओर से जैविक खेती उत्पादन कर उनसे निर्मित वस्तुओं के स्टाल लगाए गए। स्टालों पर पहुंचने वालों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
उप जिलाधिकारी मनोज कुमार, उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द, वरिष्ठ वैज्ञानिक केके सिंह, आएस चौहान प्रधानाचार्य आरएसएम काॅलेज धामपुर, योगेन्द्र पाल सिंह योगी कृषि विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत महर्षि ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें