फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान गणेश, परशुराम, राधाकृष्ण की झाकियां रही शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूथ बिग्रेड और अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा बिजनौर के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूजा दिवस पर रविवार को शहर में भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

रविवार को आयोजित भव्य रथ शोभायात्रा का शुभारंभ ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल से विधायक पति मौसम चौधरी ने किया। शोभायात्रा स्कूल से शुरू होकर थाना कोतवाली शहर, शक्ति चौक, रोडवेज बस स्टैंड, नुमाइश ग्राउंड, जजी चौक से होती हुई भगवान विश्वकर्मा मंदिर में संपन्न हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, यूथ बिग्रेड प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष विश्वकर्मा व जिलाध्यक्ष आशु विश्वकर्मा, प्रिंस चौधरी, वेद प्रकाश, गोपाल धीमान, डॉ. अनिल कुमार, सोमदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, विश्वकर्मा सेवा समिति की ओर से एमडी कॉलेज चामुंडा देवी मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। हवन पूजन के बाद मेधावाी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समिति संस्थापक कृष्ण कुमार ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में विस्तार से बताया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, भगवान परशुराम को परशा देते विश्वकर्मा, राधाकृष्ण की झाकियां निकाली गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रामपाल धीमान, संरक्षक विरेंद्र धीमान, रामगोपाल धीमान, महामंत्री अशोक धीमान, धर्मवीर धीमान आदि मौजूद रहे।

हवन आहुति देकर की विश्व कल्याण की कामना
नहटौर। धीमान विश्वकर्मा सेवा समिति की ओर से झील कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। महिपाल धीमान ने समाज को संगठित करने पर जोर दिया। विधायक ओमकुमार ने समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर आरके विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा, केशव शरण शर्मा, सुदेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रीतम विश्वकर्मा, मेजर चरण शर्मा, गजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विश्वकर्मा जयंती पर कराया हवन यज्ञ का आयोजन
किरतपुर कस्बे के शिव मंदिर में पंडित सूर्यदीप शर्मा ने यज्ञ किया। विश्वकर्मा की संगीतमय कथा दिनेश महेश्वरी ने कही। छात्र-छात्राओं ने सुंदर भजन, सुदामा की झांकी भी प्रस्तुत की। इस मौके पर यजमान विनोद शर्मा, धर्म जागरण प्रमुख अशोक धीमान, संयोजक विपिन विश्वकर्मा, अशोक धीमान, सतीश चंद्र शर्मा, जुगल किशोर, डाॅ. हेमेंद्र, सुभाष चन्द्र शर्मा, बाबुराम, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें