फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शीघ्र निकालें सौहार्दपूर्ण हल’

Thu, 13 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में जोगीरम्पुरी स्थित शिव मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाने को लेकर चल रहे विवाद में समझौता वार्ता एक बार फिर विफल रही। प्रशासन ने दोनों पक्षों से अपने-अपने फैसलों पर पुनर्विचार कर सौहार्द्रपूर्ण हल तलाशने की सलाह दी है।
विज्ञापन


नवरात्र के दौरान जोगीरम्पुरी के प्राचीन शिव मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाने के बाद उठा विवाद अभी चल रहा है। एसडीएम वीके सिंह, सीओ नगीना अशोक कुमार, थानाध्यक्ष नगीना देहात आरके सिंह की उपस्थिति में नजीबाबाद के लोनिवि निरीक्षण भवन में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। हिंदू पक्ष ने त्योहारों पर मंदिर पर लाउडस्पीकर लगाकर बिना अवरोध धार्मिक कार्यक्रमों के प्रसारण की बात कही। मुस्लिम पक्ष ने शनिवार को हुए समझौते पर अडिग रहने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि वे दबाव में गांव से पलायन की स्थिति में हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से अलग-अलग वार्ता की। इसके बाद समस्या को आपसी समझौते के आधार पर हल करने के लिए पुन: विचार-विमर्श करने की सलाह दी। समझौता वार्ता में हिंदू पक्ष की ओर से मंदिर समिति के डॉ. दयाराम सैनी, कृष्ण कुमार, आशु अग्रवाल, तरुण राजपूत, शेर सिंह, मंगतराम, नकुल अग्रवाल, मुस्लिम पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान मो. रफी अंसारी, मौलाना इम्तियाज, मौलाना लइक अहमद, शमशाद अहमद, डॉ. इमामुद्दीन, मो. सुल्तान, मो. नासिर, फहीम, अमीर अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें