चांदपुर में धनौरा रोड पर चांदपुर आ रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है।
मंगलवार को मोहल्ला शांतिकुंज निवासी अमित कुमार, निखिल उर्फ गोलू, मोहल्ला सरायरफी विवेकनगर निवासी कमल सैनी, संदीप कुमार, गांव कराल निवासी बलवीर सिंह, मोहल्ला सरायरफी निवासी मोहम्मद इरशाद स्कॉर्पियो से हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र में किसी काम से गए थे। बुधवार तड़के करीब चार बजे चांदपुर लौटते समय धनौरा रोड पर गांव बागड़पुर के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई।
हादसे में मोहल्ला कटकुई निवासी चालक अकील की मौके पर ही मौत हो गई। कमल सैनी, संदीप कुमार, अमित कुमार, निखिल उर्फ गोलू, मोहम्मद इरशाद, बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद इरशादए बलवीर सिंह, कमल सैनी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप को हालत चिंताजनक होने के कारण मेरठ भेजा गया है। अमित को हायर सेंटर ले जाया गया