फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेलों में गन्ना सट्टे की समस्याओं का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मेलों में गन्ना सट्टे की समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की सभी गन्ना समितियों में 15 सितंबर से किसान मेले आयोजित होंगे। मेलों में किसानों की गन्ना सट्टे से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि गन्ना सर्वे के बाद सट्टों का प्रदर्शन गांवों में किया जा चुका है। तब किसानों ने सट्टों से जुड़ी कुछ आपत्ति दी थीं। गन्ने के पौधे व पैड़ी के रकबे, प्रजाति, मोबाइल नंबर, बैंक खाता नंबर, कृषि योग्य भूमि, ढुलाई के साधन आदि में संशोधन करने के लिए किसानों ने आपत्ति दी थीं। इनका निस्तारण कर दिया गया है। बुधवार से सभी समितियों में किसान मेला लगेगा। इसमें संशोधन के बाद की स्थिति प्रदर्शित की जाएगी। किसान अपने सट्टों को देख सकते हैं। अगर किसी के सट्टे में कोई संशोधन होना है तो अभी होगा। इसके बाद संशोधन नहीं होगा और किसानों को परेशानी उठानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसान मेलों में किसानों के घोषणा पत्र ऑनलाइन भरवाने की भी व्यवस्था रहेगी। बताया कि किसान अपनी सुविधा के लिए मेले में हिस्सा लेकर अपने सट्टे की संबंधित जानकारी देख लें। अगर किसी में संशोधन होना है तो मेले में करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें