पांच हजार का इनामी शानू उर्फ गोल्टा दबोचा
बिजनौर। किरतपुर थाना पुलिस व स्वॉट/सर्विलांस टीम ने पांच हजार के हिस्ट्रीशीटर शानू उर्फ गोल्टा को पकड़ लिया है। उस पर जिले के विभिन्न थाने में 21 मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के अनुसार पुलिस द्वारा जिला बदर, वारंटी, वांछित व इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। चार जून को किरतपुर पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने रेंडम चेकिंग के दौरान बदमाश शानू उर्फ गोल्टा को हुसैनपुर तिराहे पर अवैध शस्त्र के साथ दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था। शानू की नगीना थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। शानू को पकड़ने वाली टीम में किरतपुर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबिल राहुल, स्वॉट टीम के प्रभारी राजेश सोलंकी, एसआई मनोज परमार, कांस्टेबिल राजकुमार नागर, मोहित, खालिद व बेताब जावला शामिल रहे। एसपी संजीव त्यागी ने शानू को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।