प्रिया ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग
बिजनौर। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में चित्रकला विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से प्रतिभाग किया।
पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या जकिया रफत ने किया। वीरा चेरिटेबिल सोसाइटी के सदस्य प्रवीण कुमार गुप्ता ने छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। इस प्रतियोगिता में प्रिया हरितवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कुमारी नाजिया रहीं और तीसरा स्थान रुचि राजपूत, वृत्तिका, इरतका नाजमी ने संयुक्त रूप से किया। सांत्वना पुरस्कार के लिए कुमारी शालिनी सरदार का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में डा. सविता मिश्रा, डा. मंजू अरोड़ा शामिल रहीं। संचालन कुमारी उजाला ने किया। चित्रकला विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शताक्षी चौधरी के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में दीपा, कुमारी आस्था, जैबुन्निशां, सलीना, ज्योतिका, फरहीन, आरती, शगुन, सृष्टि आदि मौजूद रहीं।