सीएचसी पर 63 पुलिसकर्मियों का टीकाकरण
अफजलगढ़। शुक्रवार को सीएचसी पर पुलिस कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए। सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
सबसे पहले सीओ सुनीता दहिया ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया इसके बाद रेहड़ व अफजलगढ़ थाने के अन्य पुलिस कर्मियों ने टीके लगवाए। सीएचसी प्रभारी सर्वेश निराला ने बताया कि सीएचसी में 125 पुलिस कर्मियों का टीकाकरण किया जाना था। इसमें मात्र 63 पुलिस कर्मियों के ही टीके लग पाए। सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने सभी से बिना किसी डर व हिचक के टीका लगवाने का आह्वान किया। टीकाकरण से पूर्व सभी का कोरोना टेस्ट किया गया। इस अवसर दौरान संजय कुमार, मनोज शर्मा, पंकज कुमार, एएनएम पिंकी, आभा, अलका, हेमलता, रोहिताश सिंह, प्रमोद कुमार, शाहनवाज, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।