फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत छपी स्कीम, पेपर नहीं दे सकी छात्राएं

Sat, 20 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/ नांगलसोती में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा स्कीम में मॉडल पेपर में गलत छपी होने के चलते दर्जनों छात्राएं परीक्षा नहीं दे सकी।  जबकि आरबीएस इंटर कॉलेज नांगल में प्रधानाचार्य की सजगता के चलते छात्राओं को आनन फानन में घर से बुला कर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में सुबह की पारी में गृह विज्ञान का प्रश्न पत्र था। इस बार मॉडल पेपर में भी परीक्षा स्कीम प्रकाशित की गई है। नांगलसोती स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार सुबह पहली पारी में इंटरमीडिएट की 27 छात्राओं की गृह विज्ञान की परीक्षा थी। 19 छात्राएं परीक्षा शुरू होने से पूर्व केंद्र पर पहुंच गईं। जबकि शेष नौ छात्राओं के परीक्षा देने न आने पर केंद्र प्रभारी को आश्चर्य हुआ। उन्होंने कारण जानना चाहा तो पता चला कि उनकी परीक्षा द्वितीय पारी में है। केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य शिवप्रसाद लाल ने सजगता दिखाते हुए अनुपस्थित सभी छात्राओं तक मोबाइल से संपर्क बनाते हुए उन्हें अविलंब केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में बैठने की सलाह दी। करीब एक घंटे के भीतर सभी छात्राओं ने कॉलेज पहुंचकर परीक्षा दी।पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने जो मॉडल पेपर खरीदा था उसमें शामिल स्कीम में परीक्षा का समय द्वितीय पारी में दर्शाया गया था।

उधर, नजीबाबाद में संचालित परीक्षा केंद्रों में एमडीएस इंटर कॉलेज और एमडीकेवी इंटर कॉलेज में तीन-तीन छात्राएं परीक्षा से वंचित रहीं। उधर नजीबाबाद में बोर्ड परीक्षा की मॉनीटरिंग के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट रजनीश गुप्ता शुक्रवार को भनेड़ा स्थित छात्रावास के सत्यापन पर पहुंचे थे। बताया कि परीक्षाओं की नियमित मॉनीटरिंग के बदले उन्हें किसी भी परीक्षा केंद्र की आकस्मिक चेकिंग करनी है। भनेड़ा में सत्यापन कार्य के चलते वे  केंद्रों पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


एक छात्रा की परीक्षा, तैनात रहा 14 का स्टाफ
नगीना । यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन इंटर की परीक्षा के दौरान महाराजा अग्रसेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर अजब नजारा देखने को मिला। कॉलेज में अरबी विषय की एक ही छात्रा की परीक्षा 14 कर्मचारियों ने संपन्न कराई। केंद्र व्यवस्थापक अजित अग्रवाल ने बताया कि इंटर में नगीना चार परीक्षा केंद्रों में से केवल उनके केंद्र पर अरबी विषय की एक छात्रा नूर अफ्शा पंजीकृत थी।
 नूर अफ्शा की परीक्षा संपन्न कराने के लिए भी पूरा स्टाफ तैनात रहा। परीक्षा संपन्न कराने के लिए  स्टेटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा सहायक, दो कक्ष निरीक्षक, सचल दल के तीन सदस्य, एक रिलीवर, एक लिपिक, एक चपरासी ,तीन पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें