फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के 15 नामांकन पत्र निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पद के 15 नामांकन पत्र निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद की लड़ाई महत्वपूर्ण हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच में प्रधान पद के मात्र 15 नामांकन पत्र निरस्त हो गए। सबसे अधिक मात्र पांच नामांकन पत्र नहटौर ब्लॉक में निरस्त हुए।
जिले की 1123 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 8809 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सबसे अधिक 1300 नामांकन पत्र कोतवाली ब्लॉक में तथा सबसे कम 525 किरतपुर ब्लॉक में भरे गए। 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच हुई थी। चुनाव कंट्रोल रूम के अनुसार प्रधान पद के 15 नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। सबसे अधिक पांच नामांकन पत्र नहटौर ब्लाक में निरस्त हैं। किरतपुर, अफजलगढ़ व जलीलपुर ब्लॉक में कोई नामांकन पत्र निरस्त नहीं हुआ। मोहम्मदपुर देवमल, नजीबाबाद, कोतवाली ब्लाक में दो-दो, हल्दौर, धामपुर, स्योहारा व नूरपुर ब्लाक में एक-एक नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 38 नामांकन पत्र निरस्त
बीडीसी के 5493 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। जांच में 38 नामांकन पत्र निरस्त हो गए। सबसे अधिक 19 नामांकन पत्र जलीलपुर ब्लॉक में निरस्त हुए। मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में चार, हल्दौर व स्योहारा में दो -दो, किरतपुर, नजीबाबाद, नहटौर में एक-एक, कोतवाली ब्लॉक में आठ नामांकन निरस्त कर दिए गए। धामपुर, नूरपुर व अफजलगढ़ ब्लॉक में कोई नामांकन पत्र निरस्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें