फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य के 46 दावेदारों ने नामांकन वापस लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिपं सदस्य के 46 दावेदारों ने नामांकन वापस लिया
विज्ञापन

बिजनौर। दावेदारों के लिए जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आज नाम वापसी का दिन था। इस दौरान 46 दावेदारों ने अपनी नामजदगी वापस ले ली है। इसके बाद चुनावी समर में रहे दावेदारों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। जांच में तीन दावेदारों के नामांकन पत्र विभिन्न कमियों के चलते निरस्त हो गए।
विज्ञापन

जिले में 56 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए 859 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जांच में तीन नामांकन पत्र कमियों के कारण निरस्त हो गए थे। इस प्रकार 856 दावेदार रह गए। दावेदारों के लिए 11 अप्रैल शाम वापसी के लिए निर्धारित थी। तय समय शाम तीन बजे तक 46 दावेदारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि 56 वार्डों में नाम वापसी के बाद 810 दावेदार चुनाव में रह गए हैं। बताया कि दावेदारों को चुनाव आयोग के तय नियमों के अनुसार प्रतीक अर्थात चुनाव चिह्न दिए गए हैं। उधर, चुनाव चिह्न लेने के लिए दावेदारों में बेचैनी रही। कुछ अपनी पसंद का चुनाव चिह्न मिलने से खुश दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें