फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक ने कालागढ़ क्षेत्र का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक ने कालागढ़ क्षेत्र का किया दौरा
विज्ञापन

कालागढ़। उत्तराखंड के प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने कालागढ़ क्षेत्र का दौरा कर धारा रेंज में वाटर होल का निरीक्षण किया। इस दौरान वनों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने व अन्य आवश्यक कार्यों को कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वन संरक्षक राजीव ने कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण को जाना। कालागढ़ रेंज के धारा व कालागढ़ उपखंड में कोठीराव में जाकर वाटर होल का निरीक्षण किया। इस दोरे के दौरान ढेला के वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रमुख वन संरक्षक ने वाटर होल में गर्मी के दौरान पानी की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के निदेशक राहुल, कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती, एलआर नाग, आरके भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें