प्रमाण पत्र लेकर सीधे घर पहुंचे प्रधान प्रत्याशी
नजीबाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक नजीबाबाद की मतगणना की गति काफी धीमी रही। आरओ केसी जोशी के निर्देशन में हुई मतगणना में ग्राम पंचायत राजारामपुर फाजिल से हीनानाज 657 मत, मौअज्जमपुर तुलसी से कमरूननिशा 772, कमालपुर से अहमद रजा 483 मत के साथ विजयी रहे।
ग्राम पंचायत सादातपुर से सोनी 427 मत, मोचीपुरा से दिलशाद 388, हकीमपुर काजी से जरीफ 944, बौरेकी से अहसान 526, ताहरपुर इस्हाक से मो.खालिद 558, तय्यबपुर गौरवा से अनीता देवी 594, सौफतपुर से विवेक 415, शहजादपुर से कविता 318, गांगूवाला से लक्ष्मण 524, लालपुर मान से गीता रानी 316, समीपुर से सत्यवीर सिंह 777, इस्सेपुर से नौबहार सिंह 1048, मौअज्जमपुर सादात से धर्मवीर सिंह 329, आजमपुर गाजी से मुस्तकीम 198, फजलपुर हबीब से खातून 936, हरचंदपुर से नौबहार सिंह 576 मत के साथ प्रधान निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत बिजौरी से अल्का 636 मत, काशीरामपुर से छोटे सिंह 464, सबलगढ़ से मंजू सिंह 607, मीरमपुर बेगा से डा.साजिद 788, मोचीपुरा से दिलशाद 388, मंडावली से शाहजहां 1026, शेखुपुरा आलम से भागीरथ 258, बीरूवाला से सौरन सिंह 374 मत, हरेवली से कुसुमलता 357, राजपुर नवादा से मौ. वसिम 512 मत के साथ विजयी रहे।