फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से मनमानी किराया वसूल रहीं प्राइवेट एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों से मनमानी किराया वसूल रहीं प्राइवेट एंबुलेंस
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमण दौर में मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए प्राइवेट एंबुलेंस मरीजों से मुंह मांगे दाम मांग रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने इस संबंध में सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्राइवेट एंबुलेंस चालक भी मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में मरीजों को घर से अस्पताल और एक अस्पताल से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराने के लिए मरीजों के परिजनों से प्राइवेट एंबुलेंस मुंह मांगे दाम मांग रहे हैं। अगर उन्हें ज्यादा किराया नहीं दिया जाता तो मरीजों को प्राइवेट एंबुलेंस समय पर नहीं मिल रही है। हालत यह है कि मरीजों के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की भी वेटिंग चल रही है। कॉल करने पर तीन से चार घंटे के इंतजार को कहा जा रहा है। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीजों का समय पर इलाज शुरू नहीं हो पा रहा। मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को प्राइवेट एंबुलेंस संचालकों का किराया किलोमीटर के हिसाब से शासनादेश के अनुसार फिक्स करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें