फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसी मिस, सूर्य प्रताप चुने गए मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
बिजनौर में एएन इंटरनेशनल स्कूल में फेयरवेल पार्टी में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
प्रिंसी मिस, सूर्य प्रताप चुने गए मिस्टर फेयरवेल
विज्ञापन

बिजनौर। केएस चिल्ड्रन एकेडमी कोतवाली देहात में कक्षा 12 के छात्रों की विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समारोह में कक्षा 12 से मिस फेयरवेल प्रिंसी चौधरी और मिस्टर फेयरवेल सूर्य प्रताप सिंह को चुना गया।
कार्यक्रम में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने सीनियरों का तिलक लगाकर स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ मुस्कान ने सरस्वती वंदना से किया। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं ने रेम्प वॉक, स्पीच व प्रश्नोत्तरी जैसे कार्यक्रम से अपनी स्मार्टनेस का प्रदर्शन किया। कक्षा 11 के छात्रों ने अपने सीनियरों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियरों ने कक्षा 11 के छात्रों को पढ़ाई के टिप्स दिए। डायरेक्टर कोमल स्वरूप अग्रवाल, मैनेजर कपिल अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर नम्रता ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की प्रशंसा की। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
बिजनौर। उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर में वार्षिक परीक्षा फल के आधार पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के इंचार्ज शिक्षक विकास कुमार प्रेमी ने बताया कि कक्षा एक से लेकर आठ तक के सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को नोट बुक, कलर सेट, पैन ड्राइंग, किट, पेंसिल बॉक्स आदि पढ़ाई सामग्री वितरित की गई। विज्ञान शिक्षक रूपेश राजपूत ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का आह्वान किया। कक्षा को टीएलएम चार्ट और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। मोनिका सिंह, शालिनी गौतम, रेखा देवी, विशाल कुमार, नीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें