फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी व फलो के दाम हर सप्ताह घटते बढते रहते है

विज्ञापन
विज्ञापन
फलों व सब्जी के दामों में हो रहा है उतार-चढ़ाव
विज्ञापन

बिजनौर। सर्दी का मौसम नजदीक आते ही सब्जी व फलों के दामों में उतार-चढ़ाव शुरू हो जाता है। विदेशी फलों के दाम तो यथावत हैं। बाकी फलों के दाम घट बढ़ रहे हैं। मंडी में पहुंचने वाली सब्जी के दाम घरों तक पहुंचते-पहुंचते दोगुने तक हो जा रहे हैं।
वैसे तो अब हर मौसम में हर तरह की सब्जी मिलती है पर सर्दी का मौसम हरी साग सब्जी के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। मौसम के अनुरूप लोग फल भी खाते है। हर सप्ताह फल व सब्जी के दाम घटते बढ़ते रहते हैं। सेब कश्मीर, केला गोरखपुर व बाकी फल दिल्ली से आ रहे हैं। सब्जियों में गोभी मेरठ, अमरोहा व बागपत से आ रही है। टमाटर नासिक से तो प्याज, अदरक व शिमला मिर्च दिल्ली से आ रही है। बाकी सब्जी स्थानीय किसान बाजार में पहुंचा रहे हैैं। मंडी में सस्ते दामों में किसानों से सब्जी खरीदकर सब्जी विक्रेता महंगे दामों में बेच रहे हैं। आढ़त पर 40 से 50 रुपये प्रति किग्रा मिलने वाली गोभी खुले बाजार में 80 रुपये तक बिक रही है। बाहर से आने वाली सब्जी व फलों के दामों में मंडी और दुुकानों पर दोगुने तक अंतर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी- फल विक्रेता यूनियन के अध्यक्ष दिलशाद अंसारी के मुताबिक जो फल विदेशी हैं, उनके दाम तो बाजार में यथावत रहते हैं। बाकी फलों के दाम घटते बढ़ते रहते हैं। सेब इस समय कश्मीर से आ रहा है। केले को छोड़कर बाकी फल दिल्ली से आ रहे हैं। सब्जी के आढ़ती राजीव कुमार के मुताबिक 40 से 50 रुपये किग्रा तक आढ़त पर गोभी रहती है।
मंडी में सब्जी के दाम प्रति किलो
गोभी 40 से 50
आलू 30
बैंगन 15
लौकी 20
टमाटर 30 से 40
करेला 15 से 20
मिर्च 60 से 100
प्याज 35 से 40
अदरक 50 से 60
अरबी 30
तुरई 15
चने का साग 60 से 80
फलों के दाम किलो में
सेब 40 से 100
अनार 80 से 100
संतरा 80 से 100
अंगूर काबुल का 400
आम थाईलैंड का 250
रामफल 250
पपीता 40
मौसमी 40
केला 40 से 50 रुपये दर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें