फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में लगाया धांधली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में लगाया धांधली का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। बढ़ापुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन ने विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीएम कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शराफत हुसैन ने डीएम कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि बढ़ापुर नगर को विकास के लिए आदर्श नगर योजना में करीब चार करोड़ मंजूर हुआ था। इसमें 1.94 करोड़ आ गया था। इसके लिए दो बार ई टेंडर निकले लेकिन जानबूझ कर दस फीसदी जमानत राशि रखी गई। जनवरी में तीसरी बार सिंडिकेट कर ई टेंडर हुए। साढ़े छह लाख रुपये एडवांस लेकर नईम, महफूज, सुभाष बंसल को टेंडर दिए गए। इनके पेपर्स की पड़ताल के बाद मार्च में वर्क ऑर्डर भी हुए। बाद में शिकायत होने पर जांच हुई तो इनके जमानत राशि 90 फीसदी फर्जी पाई गई है। इन्होंने काम बंद कर दिया लेकिन इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ। पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन ने मांग की है कि पड़ताल के बाद फर्जी जमानत राशि की जांच न कर टेंडर अवॉर्ड कर वर्क ऑर्डर करने वाले ईओ से उक्त धनराशि वसूली की जाए। टेंडर के एक माह का जो गैप था उसमें जांच हुई लेकिन इसे नजर अंदाज किया गया। डीएम से शिकायत में कहा कि अगस्त में खुलने वाले टेंडर अब तक नहीं खोले गए हैं। पुराने ठेकेदारों द्वारा कस्बे की मेन रोड का काफी भाग तोड़े जाने तथा रोड के पहले से ही खराब होने से लोगों का चलना दुश्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें