फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : 5300 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की पैनी नजर

Fri, 14 Jan 2022 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
5300 पर निरोधात्मक कार्रवाई
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने विधान सभा चुनाव को शांतिपूूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 5300 लोगों के खिलाफ अब तक निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है। थाना क्षेत्र में 102 हिस्ट्रीशीटर पुलिस रिकार्ड में थे। 52 की अब तक मौत हो चुकी है। जो सक्रिय हिस्ट्रीशीटर हैं। उन पर पुलिस की पैनी नजर है।
कोतवाल ने बताया कि विधान सभा चुनाव को शांति के साथ संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। धामपुर थाना क्षेत्र में करीब 13 सौ लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं। डीएम के आदेशानुसार सभी शस्त्र थाने में जमा कराने हैं। अब तक एक हजार से ज्यादा शस्त्राें को थाने में जमा कराया जा चुका है। बाकी लोगों को हिदायत दे दी गई है कि वे भी दो दिन के भीतर जमा कर दें। नहीं तो उनके लाइसेंसों को निरस्त करने की कार्रवाई होगी और उनके शस्त्रों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि गांवों में पैरा मिलट्री फोर्स के साथ गश्त की जा रही है। किसी ने चुनाव के दौरान व्यवधान डालने का प्रयास किया तो रासुका में कार्रवाई होगी। थाना क्षेत्र में 102 लोग हिस्ट्रीशीटर थे। इनमें से 52 की मौत हो गई। बाकी पर पुलिस की निगरानी में है। अब तक आठ लोगों पर गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें