प्रेरणा पर दर्ज होगी शिक्षकों की उपस्थिति
बिजनौर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फर्जीवाड़े को लेकर शासन सख्त है। अब इन स्कूलों के शिक्षकों व अन्य स्टाफ की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जाएगी। स्कूलों में देर से पहुंचने वाले व स्कूल नहीं वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शासन ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षकों के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब शासन ने शिक्षकों की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षकों से समय पर विद्यालय में उपस्थित रहने और उनकी उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कराने को कहा गया है। अब शिक्षकों को समय स्कूल पहुंचना अनिवार्य हो गया है। शिक्षकों के समय स्कूल में पहुंचने तथा स्कूलों से लगातार गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं होगी। ऐसे शिक्षकों व शिक्षिकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी राज्य परियोजना निर्देशक ने दिए निर्देश में स्कूलों से लगातार गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त करने के भी निर्देश दिए हैं। जिले में 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं इन स्कूलों के शिक्षकों में शिक्षकों की उपस्थिति भी वह कर्मचारियों की उपस्थिति भी प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। बीएसए महेश चंद के मुताबिक शासन से आए निर्देशों का अनुपालन कड़ाई के साथ कराया जाएगा। विद्यालयों में समय पर उपस्थित नहीं होने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।