फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ करें परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही छात्र-छात्राएं पढ़ाई में जुटे हुए हैं। समाजशास्त्र विषय को लेकर विद्यार्थियों में अक्सर भ्रम बना रहता है, लेकिन सही तैयारी और उत्तर लिखने की विधि अपनाकर इसमें अच्छे अंक लाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज, बिजनौर के समाजशास्त्र के प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को समाजशास्त्र परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। विद्यार्थी एनसीआरटी पुस्तकों को आधार बनाएं, प्रश्न पत्र मिलते ही पहले अच्छे ढंग से पेपर का अध्ययन करें। फिर प्रश्नों का उत्तर लिखना आरंभ करें। प्रश्न का उत्तर लिखते समय स्पष्ट रूप से प्रश्न संख्या अवश्य लिखें, बहुविकल्पीय प्रश्नों से उत्तर लिखना प्रारंभ करें। जो प्रश्न का उत्तर नहीं आता हो उसे छोड़कर आगे प्रश्न हल करते जाएं। बाद में अन्य छूटे प्रश्नों का उत्तर लिखें, बहुविकल्पीय 10 प्रश्न होंगे। इसमें प्रत्येक एक अंक का होगा उसके बाद अति लघु उत्तरीय 10 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक तीन अंक का होगा।
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अवश्य लिखें अंकों के अनुसार प्रश्नों के उत्तर लिखें लघु उत्तरीय 6 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का होगा तथा विस्तृत उत्तरीय 3 प्रश्न होंगे तथा प्रत्येक 8 अंक का होगा। अंकों के अनुसार उत्तर लिखें, जिसमें मुख्य समाजशास्त्रीय संस्थाएं परिवर्तन गतिशीलता और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के उत्तरों को ध्यान से पढ़ें और समझे उत्तर में परिभाषा कम से कम तीन समाज शास्त्रियों द्वारा दी गई। लिखें विस्तृत प्रश्नों के उत्तर देते समय समाजशास्त्रियों के नाम तथा मुख्य अंश तथा तिथि रेखांकित करें। बहुविकल्पीय प्रश्नों पर कम समय ले तथा समय बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
-समाजशास्त्र की तैयारी एनसीआरटी पुस्तकों से करें।
-प्रश्न पत्र मिलने के बाद पहले पूरा पेपर ध्यान से पढ़ें।
-उत्तर लिखते समय प्रश्न संख्या साफ-साफ लिखें।
-अति लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर सभी का दें।
-बड़े प्रश्नों में समाजशास्त्रियों के नाम और मुख्य बातें रेखांकित करें।
-पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा पैटर्न समझ में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें