फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आरटीई के तहत पहले चरण में दाखिले को आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। आरटीई के तहत जनपद के करीब 371 निजी स्कूलों में होने वाले नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आरंभ हो गए हैं। इस योजना के तहत निजी स्कूलों 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिले होते हैं। इस बार शासन व बेसिक शिक्षा विभाग ने दाखिले की प्रक्रिया में बदलाव किया है।
विज्ञापन

नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिले के लिए आवेदन तीन चरणों में होंगे। गांव व मोहल्ले के क्षेत्र के स्कूल में पात्र विद्यार्थी को योजना के तहत प्रवेश दिलाया जाएगा। साथ ही आवेदनों की मुख्यालय से निगरानी की जाएगी। बीएसए के अनुसार पहले चरण के आवेदन दो फरवरी से शुरू हुए हैं, जोकि 16 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। इन आवेदनों का सत्यापन करके 18 फरवरी को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन होगा। ज्यादा से ज्यादा पात्रों को दाखिला मिलें, इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि आरटीई के तहत आवेदन आरंभ हो गए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की किसी के चक्कर में न आएं। ऑनलाइन आवेदन करें। लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूलों का आवंटन होगा। इसकी सूचना अभिभावकों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें