फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाईलॉज तैयार कर खीचें विकास का खाका’

विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में बैठक लेते नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राकेश गर्ग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
‘बाईलॉज तैयार कर खीचें विकास का खाका’
विज्ञापन

बिजनौर। नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने नगर पालिका परिषद एवं पंचायत के सभी अधिशासी अधिकारियों को अपनी-अपनी नगर पालिकाओं का बाईलॉज तैयार करने के निर्देश दिए। उसके आधार पर कार्य योजना तैयार कर नगर निकाय के संसाधनों में वृद्धि, संपत्तिकर सहित अन्य करों का पारदर्शिता के साथ निर्धारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि नगर निकायों में डिजिटलाइजेशन तथा ऑनलाइन स्वकर निर्धारण प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए नगर पालिका की खाली जमीन लीज पर देने तथा कर वसूली उसी मद में व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना के माध्यम से उत्तर प्रदेश नगर पालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के नाम से एक निगमित निकाय के रूप में बोर्ड की स्थापना की गई है। जिसका उद्देश्य विभिन्न नगर पालिकाओं की वित्तीय क्षमता की समीक्षा करना तथा राजस्व के विभिन्न स्रोतों की दक्षता का मूल्यांकन करना है ताकि आय में वृद्धि और नये स्रोतों का सृजन किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश की नगरीय निकायों को बोर्ड के उद्देश्यों एवं कृत्यों से परिचित कराना है, ताकि बोर्ड की विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सके और नगरीय निकायों को उनके राजस्व एवं आय के अन्य संसाधनों से परिचित कराया जा सके। उन्होंने नगरपालिकाओं द्वारा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पीपीपी मॉडल को एक बेहतर विकल्प बताया। इस अवसर पर डीएम रमाकांत पांडेय, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ सहित समस्त अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें