फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देहात क्षेत्र की स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रसव शुरू कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को देहात तक पहुंचाने क तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में प्रत्येक ब्लॉक की छह स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रसव सुविधा बढ़ाई जा रही है। देहात क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर प्रसव सुविधा होने से ग्रामीणों को काफी फायदा मिलेगा। अभी तक ग्रामीण सीएचसी और जिला महिला अस्पताल तक की दौड़ लगा रहे थे।
विज्ञापन


जिले में 11 सीएचसी और 11 पीएचसी हैं। इनमें से सभी सीएचसी पर प्रसव हो रहे हैं। अब दूर दराज गांवों में बने स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी प्रसव सुविधा बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में नूरपुर और हल्दौर ब्लॉक को छोड़कर सभी ब्लॉकों में पांच से ज्यादा स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रसव कराए जा रहे हैं। इस समय में नूरपुर और हल्दौर ब्लॉक में केवल तीन- तीन स्वास्थ्य इकाइयों पर ही प्रसव कराएं जा रहे हैं।
जिला मातृत्व परामर्शदाता शमीम अहमद ने बताया कि जून माह में नौ नए प्रसव केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस माह 15 प्रसव केंद्र बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इनमें पांच पीएचसी और 10 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर प्रसव केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए भी दूर दराज के स्वास्थ्य उपकेंद्रों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित करने के लिए एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में सीएचसी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर प्रसव सुविधा शुरू की जा रही है। इस माह भी प्रसव केंद्र बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य इकाई चिन्हित की जा रही है। गर्भवती महिलाओं को उनके गांव या पास के गांव में ही सुविधा दी जाएगी।....डॉ. सुशील कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें