फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अगस्त को बिजनौर आएंगे सतीशचंद्र मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ अगस्त को आएंगे सतीश चंद्र मिश्रा
विज्ञापन

झालू। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अमित चौधरी के नेतृत्व में गरीबदास ब्राह्मण धर्मशाला में हुई बैठक में विचार विमर्श किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सागर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का आठ अगस्त को बिजनौर में विचार गोष्ठी का कार्यक्रम है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। अमित चौधरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में जनता का शोषण नहीं होता है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष जीतराम सैनी, सुमित गौड़, सर्वेश शर्मा, नितिन शर्मा, नरेश भास्कर, मधुसूदन शर्मा, अंतरिक्ष शर्मा, अमित शर्मा, सूखे महाराज, राजा शर्मा, विवेक शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें